Monday 7 January 2019

नया साल

काल नया, साल नया
जीवन शृंगार नया।
प्रीत नई, गीत नया,
दृष्टि नयी, स्वप्न नया।

जीवन की बगिया में,
खुश्बू नई, फूल नया।

रिश्तों की डोर नई,
मन का उत्साह नया।
नई ऊर्जा, संकल्प नये,
भाव नये, बोल नया।

कर्म नया, भाग्य नया।
जीवन का मार्ग नया,
नया विहान लाया है,
आया है साल नया।।
-- राज कुमार

No comments:

Post a Comment